Wednesday, 5 November 2014

प्यारे हिन्दुस्तानी भाइयों एवं बहनों !
सोशल नेटवर्क साईट का कुछ लोग दुरूपयोग कर साम्प्रदायिकता और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। कई लोग गाय की क्षत-विक्षत फोटो डालकर ये लिखते हैं कि हमारे देश के मुसलमानों से खतरा है। ये मुसलमान हमारी माँ की हत्या कर रहे हैं । मगर आप जब अपनी माँ (गाय) के दूध में पानी मिला कर बेचते हो या इंजेक्शन से दूध निकलते हो उस समय हिंदुत्व खतरे में नहीं पड़ता ? अपने घर की माँ को जब जीवन भर उपेक्षित रखते हो उस समय हिंदुत्व की शान बढ़ती है ? हमारे धर्म में बकरे की बलि दी जाती है ये गलत नहीं है ? सब धर्म के अपने नियम, अपने विश्वास हैं। मुसलमान भी किसी से कम नहीं हैं। आप लोग आबादी बढ़ाकर अपने मजहब को बचा लेने की बात करते हैं । सारी दुनिया खर्चे में कटौती की बात करती है ताकि जीवन स्तर सुधर सके और आप उसको बढ़ावा देना चाहते हैं। अपने धर्म के दलितों और वंचितों को उठाओ, उनकी मदद करो। हिन्दू-मुसलमान की बात पर लड़ना छोड़ो। सोचो किस तरह से हम और आगे बढ़ सकते हैं, उन्नति कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment