Tuesday, 4 November 2014

पुरुष सत्तात्मक समाज में यूँ तो पुरुष की प्रधानता तो होती ही है लेकिन नारी प्रताड़ना के लिए अकेले पुरुष को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। कई मामलों में पुरुष महिलाओं को मदद ही पहुंचाते हैं। अगर किसी घर में कोई कन्या जन्म ले ले तो सबसे ज्यादा दुखी औरतें ही होती हैं। पुत्र मोह तो औरतों को ज्यादा होता है । यह कैसी बिडम्बना है कि एक औरत ही औरत की दुश्मन बन जाती है और नाम बदनाम पुरुष का होता है। क्या समाज को सही दिशा देने में स्त्री का हाथ नहीं होता? माँ तो हमारी पहली शिक्षक होती है। कहते है एक औरत शिक्षित रहे तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। मुझे तो लगता है समाज को बदलने में औरत का महत्वपूर्ण योगदान है। आप क्या कहते हैं ?

No comments:

Post a Comment