रेलगाड़ी की Normal Speed 110-140 Kmph होती है। अगर रेल ड्राइवर एक मिनट के लिए भी सो जाये या उसकी आँख लग जाये तो कितने यात्रियों की जान जा सकती है? परंतु रेल ड्राइवर बिना आँखें झपकाये 300-400 KM गाड़ी चलाते हैं। हम AC में या स्लीपर में बड़े आराम से सो कर जाते हैं और रेल ड्राइवर ? सामान्यतया आदमी 1-2 घंटे में बाथरूम जाता है लेकिन रेल ड्राइवर जब गाड़ी रुकेगी तभी। लगभग 4-5 घंटे बाद जाते हैं, क्योंकि इंजन में बाथरूम नहीं है। दिपावली पर सभी दोस्त अपने घर जाते हैं और रेल ड्राइवर के लिए ? रेलवे ने 200 SPECIAL Trains चलाई हैं लोगों को घर पहुंचाने के लिए। Running Staff के अवकाश एक महीने के लिए बंद कर दिये जाते हैं। रेल ड्राइवर को 10 दिन बाद Rest मिलते हैं। भारतीय रेलवे में 30% लोको पायलट की कमी है फिर भी गाड़ियाँ समय पर चल रही हैं। रेल ड्राइवर 3-4 दिन तक परिवार से दूर रहता है। अभी हाल ही में गोरखपुर मे Train Accident हुआ था जिसके रेल ड्राइवर से लगातार 18 रातों से रात में गाड़ी चलवाई जा रही थी। लगातार 12-15 घंटे Duty करनी पड़ती है। रेलवे प्रशासन सब जानता है फिर दोषी कौन ?
No comments:
Post a Comment